उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड : डेंगू ने तोड़ी सरकारी अधिकारियों की नींद, राजधानी से निकलकर जिले में पहुंचे स्वास्थ्य सचिव…

राज्य में डेंगू के बढ़ते मामलों के बाद प्रदेश सरकार हलचल में आई हैं। जिसके बाद आज शनिवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने खुद जिले में आकर औचक निरीक्षण किया। सचिव ने हरिद्वार के जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और उपजिला मेला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सचिव ने खुद आकर जनपद में “डेंगू रोकथाम अभियान” का जायजा लिया है। वहीं निरीक्षण में खामियों पर स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थायें जल्द दुरूरत करने के निर्देश दिये। अस्पतालों में सफाई व्यवस्थाओं पर भी सचिव स्वास्थ्य ने कडी नाराजगी जाहिर की।

वहीं सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आर राजेश कुमार ने अस्पतालों में डेंगू मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और व्यवस्थाएं देखीं। डॉ. कुमार ने सभी चिकित्सालयों में डेंगू मरीजों के लिए अतिरिक्त बैड की व्यवस्था रखने, आइसोलेशन वार्ड बनाने तथा तुरंत उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने जिला महिला चिकित्सालय के एम.सी.एच. विंग का निरीक्षण किया और एक माह के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। ताकि जनता को इसका लाभ जल्द से जल्द मिलने लगे। इसके साथ ही उन्होंने उपजिला मेला चिकित्सालय के जिरियाट्रिक वार्ड का भी निरीक्षण किया।

वहीं स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आर राजेश कुमार ने  हरिद्वार जनपद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सचिव डॉ. कुमार ने कहा यह कॉलेज भविष्य में हरिद्वार के लिये वरदान साबित होगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद जहां स्वास्थ्य सुविधाओं में ईजाफा होगा। वहीं मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अवसर बढ जायेंगे। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज के खुलने से आस-पास के स्थानीय लोगों के लिए कई तरह के रोजगार के अवसर भी बढेंगे।

आपको बता दें कि यह मेडिकल कॉलेज लगभग 67 एकड में फैला हुआ है। इस मेडिकल के निर्माण की लगात लगभग 538 करोड़ रूपये है। जिसमें से लगभग 309 करोड रूपये सरकार द्वारा इसके निर्माण के लिए जारी किये जा चुके हैं। 2024 के अंत तक यह मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जायेगा।

निरीक्षण के दौरान सी.एम.ओ. डॉ मनीष दत्त, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत सिंह रैना, ए.सी.एम.ओ. डॉ आर.के. सिंह, डॉ गुरनाम सिंह, मलेरिया अधिकारी सी.एम. कंसवाल, डॉ तरुण, डॉ पंकज सिंह, डॉ अजय कुमार, सहित जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

यह देखिए औचक निरीक्षण का वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad