उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: जिला आबकारी अधिकारी हुए गुम! पुलिस से लगाई गई ढूंढने की गुहार..

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चमोली के गोपेश्वर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार पटवारी चंद्र सिंह बुटोला ने गुमशुदगी की रिपोर्ट देकर पुलिस से उनकी खोजबीन करने का आग्रह किया है। बताया कि आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी 31 मार्च से लापता हैं, और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जिसके बाद गोपेश्वर पुलिस ने भी उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले, चमोली के जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। जब वे अपने दफ्तर से नदारद मिले थे, इसके बाद, डीएम ने उनकी एक दिन की सर्विस ब्रेक करने और एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया था।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad