उत्तराखण्डक्राइम

उत्तराखंड: जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त चार महिलाएं गिरफ्तार

देवभूमि में देह व्यापार को धंधा विगत कुछ सालों से तेजी से पांव पसार रहा है। लंबे समय से आईआईटी रुड़की के बाहर कुछ महिलाएं जिस्मफरोशी के कारोबार से जुड़ी थीं। यहां रुकने वाले पुरुषों के लिए वह दाम तय करती थीं। विगत कुछ दिनों से आईआईटी के बाहर कोई महिला नहीं दिख रही थी। लेकिन अब एक बार फिर ये महिलाएं सक्रिय हो गईं। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के पहुंचते ही महिलाएं भागने लगी। लेकिन पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य कुछ महिलाएं यहां से भाग गई। बता दे कि हरिद्वार क्षेत्र और रूड़की में देह व्यापार का धंधा तेजी से फैल रहा है। इससे पहले भी पुलिस कई महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad