उत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम जा रही श्रद्धालुओं की बस हाईवे पर पलटी! मची चीख पुकार

उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नही रहे है। यहां गंगोत्री नेशनल हाईवे पर झाला पुल के पास मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई।

बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार से पांच श्रद्धालु घायल हो गए। बाकी करीब बीस से ज्यादा श्रद्धालु सुरक्षित हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा। जहां उनका उपचार चल रहा है। बता दें कि ये श्रद्धालु गंगोत्री धाम जा रहे थे। सुरक्षित श्रद्धालुओं को पुलिस ने दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad