उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सड़के बंद

देहरादून- मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। फिलहाल प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के अधिकांश जगहों में भारी बारिश हो सकती है। कई जगहों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में कल से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश की आशंका को देखते हुए आम जनता से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की गई है। जिसके लिए आपदा से निपटने के लिए कई टीमें भी लगाई गई है।

वहीं प्रदेश में 10 स्टेट हाईवे समेत 167 सड़कें भारी बारिश के चलते बंद हो गई है। जानकारी देते हुए प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया कि एक दिन पहले से 151 सड़कें बंद थी। वहीं कल मंगलवार को कुल 219 बंद सड़कों में से देर शाम तक 52 सड़कों को खोल दिया गया था। इन सभी बंद सड़कों में 6 मुख्य जिला मार्ग, 3 जिला मार्ग, 75 ग्रामीण सड़कें और 73 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल है। बात दें कि सड़के खोलने कार्य लगातार जारी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad