उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: अपने पति-पत्नी और बच्चों को छोड़ फरार हुए महिला-पुरुष! लिव इन रिलेशन में…

देवभूमि उत्तराखंड में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां राजधानी देहरादून में एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ एक महिला के साथ चला गया। जबकि महिला के पति ने भी प्रेम प्रसंग में फंसा कर एक व्यक्ति पर महिला को ले जाने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि इश्क में दीवाने होकर विवाहित पुरुष और महिला अपने जीवनसाथी समेत बच्चों को छोड़ लिव इन रिलेशनशिप में चले गए है।

राजधानी देहरादून की एक महिला ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि एक दूसरी महिला ने उसके पति को बहला-फुसलाया लिया। बहकावे में आकर उसका पति उस महिला के साथ चला गया। वहीं एक पुरुष का कहना है कि एक व्यक्ति उसकी पत्नी को गुमराह कर अपने साथ ले गया है।

इस मामले में पीड़ित पुरुष ने आयोग में शिकायत दी है। पुरुष ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी पिछले कई दिनों से घर नहीं लौटी है। उसने फोन भी बंद आ रहा है। कुछ इसी तरह की शिकायत लेकर एक महिला ने भी आयोग में पति को तलाशने की गुहार लगाई है। जब पुरुष को व्हाट्सएप पर कॉल किया जा रहा है तो उक्त महिला फोन रिसीव कर रही है। आयोग ने पुलिस को महिला और पुरुष को तलाश कर आयोग में जल्द से जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के अनुसार पुलिस को दोनों को तलाश कर आयोग में पेश करने को कहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जाएगी। दोनों पक्षों की काउंसलिंग के लिए उनका उपस्थित होना जरूरी है।

बच्चों को छोड़ फरार हुए दोनों

जानकारी के अनुसार महिला दूसरे पुरुष के साथ लिव इन में रह रही है वह अपने तीन बच्चों और पति को छोड़ गई है। उस महिला के साथ लिव में चले गए पुरुष के दो बच्चे हैं। इससे उनके परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है।

शिकायत में बच्चों के भरण-पोषण का मामला भी उठाया गया है। इस मामले में सम्बंधित थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्हें शक है कि फरार महिला-पुरुष यूपी के किसी शहर में लिव इन में रह रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad