उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : इस जिले के 14 स्कूलों में लगे ताले..

यहां स्कूल में एक भी छात्र न होने के कारण 14 स्कूल बंद हो चुके हैं। मामला पौड़ी जिले का है। बता दें कि जिले के 14 स्कूलों में अब हमेशा के लिए ताले लग गये हैं। सरकारी सिस्टम की लाख कोशिशें भी काम नहीं आई और इस शिक्षा सत्र में इन स्कूलों में छात्रों की संख्या 0 हो जाने के कारण इन स्कूलों पर ताले लगा दिए गए है।

वहीं बता दें कि अब इन स्कूलों के 18 शिक्षकों को अन्य स्कूलों में समायोजित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्कूलों में सरकार द्वारा प्रवेश उत्सव मनाने के बावजूद भी कोई खास परिवर्तन नजर नहीं आया। कई आदर्श स्कूलों का संचालन भी हुआ बावजूद इसके छात्रों की संख्या लगातार घटती चली गई। अब नोबत यह आ गई कि इन स्कूलों में एक भी बच्चा पढ़ाने और पढ़ने के लिए नहीं है। जिस कारण इन 14 स्कूलों में ताले लगा दिए गए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad