उत्तराखण्डक्राइमवीडियो

उत्तराखंड : हरिद्वार में हत्या से सनसनी, CCTV में कैद…

गंगा नगरी हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आज सुबह सोमवार को करीब 5 बजे एक युवक की हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि तीन आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया हैं।

जनपद हरिद्वार की नगर कोतवाली क्षेत्र में ढाबे में काम करने वाले युवक की विष्णु घाट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

वहीं जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है। जब मृतक करन उर्फ कन्नू निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल की विष्णु घाट हाथी पुल के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

यह देखिए वीडियो…

वहीं घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों की तलाश की। कुछ ही घंटे के अंदर मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आखिर हत्या के पीछे का क्या कारण है। साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक करन के खिलाफ भी 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और शराब तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad