उत्तराखण्डपर्यटन-मौसम

उत्तराखंड: चार जिलों में बारिश का अलर्ट!

देहरादून- मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती नजर आ रही है। नैनीताल जिले में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शुक्रवार को देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।

वहीं राजधानी देहरादून में भी मौसम विभाग ने मध्यम से तीव्र वर्षा के एक से दो दौर होने की आशंका जताई है। दिनभर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad