उत्तराखण्डक्राइम

उत्तराखंड : रिश्वतखोर ग्राम प्रधान गिरफ्तार…

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए मुहीम जारी की है। जिसके अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता उत्तराखण्ड (विजिलेंस) ने आज शनिवार को एसपी विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के निर्देश के बाद विजिलेंस टीम द्वारा निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर ग्राम प्रधान पूजा वर्मा पत्नी नितिन कुमार, निवासी ग्राम भंगा, थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंहनगर को उनके आवास पर 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा द्वारा उनके गांव की एक महिला से प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान बनवाने के लिए सरकारी धनराशि स्वीकृत कराने की फाइल आगे भेजे जाने व काम करवाने के एवज में 20 हजार रूपये की रिश्वत मांग रही है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस निरीक्षक ललिता पाण्डे ने ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम ने ग्राम प्रधान पूजा वर्मा को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी विजिलेंस ललिता पाण्डे, निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य, कॉन्सटेबल जगदीश सिंह बोहरा, नवीन कुमार, संजीव सिंह नेगी और गिरीश चन्द्र जोशी शामिल रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad