उत्तराखण्डपर्यटन-मौसम

उत्तराखंड : कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल…

24 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण तथा मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले में अवकाश घोषित किया है।

जिले में भारी से भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर छात्र, छात्राओं व नोनिहालों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी, जिलाआपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत नवनीत पांडेय ने सोमवार 11 सितम्बर 2023 को जनपद के  शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र सभी बन्द रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad