उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड : अवैध मजारों पर चला धामी का बुल्डोजर

देहरादून- तीर्थनगरी हरिद्वार का सनातन स्वरूप बचाने के लिए धामी सरकार का बुल्डोजर आज गरजने लगा, सरकारी जमीनों पर बनाई गई अवैध मजारों को जिला प्रशासन की टास्क फोर्स ने ध्वस्त कर दिया।

उधर कुमाऊं मंडल के तराई के जंगलों में बनी एक दर्जन से ज्यादा अवैध मजारों को वनविभाग के विशेष दस्ते ने ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि वन विभाग की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने की अगुवाई कर रहे आईएफएस और नोडल अधिकारी डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि सीएम धामी के आदेश पर वन भूमि से अवैध मजारों को ध्वस्त करने का अभियान तेजी पकड़ चुका है। पिछले दिन में तराई के जंगलों से एक दर्जन से ज्यादा मजारे जड़ से साफ कर दी गई है और इनमे कोई अवशेष नही मिले है।

वहीं दूसरी ओर तीर्थ नगरी हरिद्वार में एक दर्जन से ज्यादा मजारे होने की खबर को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। इन मजारों की खबरे वायरल होने पर हरिद्वार प्रशासन भी हरकत में आया और अतिक्रमण हटाने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स ने आज गंगा किनारे अतिक्रमण तो हटाया ही साथ हीं साथ पुराने सिंचाई दफ्तर के भीतर बनी मजार को भी बुल्डोजर से ध्वस्त करवा दिया गया है। यहां मौके पर मौजूद एडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि सरकार की सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण था जिसे प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है और ये अभियान जारी रहेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad