उत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियो

उत्तराखंड : ध्वजारोहण के दौरान चली गोली! PCS अधिकारी घायल वीडियो वायरस…

देहरादून- उत्तराखंड राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजाहरोण के समय सुरक्षाकर्मी द्वारा अचानक चलाई गई गोली के छर्रे पीसीएस अधिकारी को लग गए। गनीमत रही कि बड़ी अनहोनी होने से टल गयी।

जानकारी के मुताबिक शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी के द्वारा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण से पहले गोली चल गई। जिससे शुगर मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह घायल हो गए।
वहीं, घटना के बाद शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

घायल शुगर मिल के अधिशासी निदेशक का इलाज देहरादून के एक अस्पताल में चल रहा है। जिसके बाद उन्होंने शाम तक अपने रुटीन के कार्यों को भी किया। बताया जा रहा है कि शुगर मिल में ध्वजारोहण के बाद हर्ष फायरिंग की परंपरा है। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से ध्वजारोहण से पूर्व ही गोली चल गई। जिसके 312 बोर के छर्रे निकलकर अधिशासी निदेशक के पेट में लगे। लेकिन घटना होने के बावजूद भी उन्होंने ध्वजारोहण किया। साथ ही राष्ट्रगान के पश्चात संविधान की शपथ भी दिलाई।

इसके बाद अधिक खून बहने व दर्द बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया है।अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। साथ ही घटना की कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिनके संबंध में जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने पर सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad