उत्तराखंड : इन विलक्षण महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली सम्मान…

उत्तराखंड सरकार राज्य की कुछ अति विलक्षण प्रतिभा की धनी महिलाओं का सम्मान करने का जा रही है। और ये सम्मान है हर साल दिया जाने वाला तीलू रौतेली सम्मान। महिला सशक्तिकरण एवम बाल विकास विभाग ने इस सम्मान की घोषणा की है। इन सम्मान पाने वालों से अंतरराष्ट्रीय एथलीट मानसी नेगी, विश्व पैरा एथलेटिक्स गरिमा जोशी समेत 13 महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा 35 आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। तीलू रौतेली सम्मान मंगलवार को देहरादून में दिया जाएगा।

इन महिलाओं को हुआ सिलेक्शन
अल्मोड़ा से गरिमा जोशी, बागेश्वर से मोहिनी कोरंगा, चमोली से मानसी नेगी, चंपावत से सांभवी मुरारी, देहरादून से अमीषा चौहान, हरिद्वार से दिव्या भारद्वाज, नैनीताल से मंजू पांडे, पौड़ी से नूतन पांडे, पिथौरागढ़ से निवेदिता कार्की, रुद्रप्रयाग से प्रीति, टिहरी से हिमानी, ऊधम सिंह नगर से नीलिमा राय और उत्तरकाशी से ममता को तीलू रौतेली सम्मान के लिए चुना गया है।





