उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: वोट करने आपने गांव आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत!

हल्द्वानी- पंचायत चुनाव में वोट करने दिल्ली से अपने गांव आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। टांडा जंगल में एक अज्ञात वाहन ने युवक की कार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार युवक पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए दिल्ली से अल्मोड़ा स्थित अपने गांव आ रहा था। इस दौरान टांडा जंगल में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को अज्ञात वाहन ने युवक की कार को टक्कर मारी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार..

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से अल्मोड़ा के पाखुड़ा हवालबाग सोमेश्वर और हाल साउथ दिल्ली, अमृतपुरी-बी निवासी 35 वर्षीय विजय सिंह पुत्र हर सिंह कार से गांव आ रहे थे। टांडा जंगल में बैरियर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी.. जानिए अपडेट…
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
Ad Ad Ad Ad