उत्तराखंडउत्तराखण्डपहाड़ के मुद्देबड़ी-खबरहल्की बातें

उत्तराखंड: 15 मई तक रात में बंद रहेगा अल्मोड़ा-भवाली हाईवे!

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा-भवाली नेशनल हाईवे पर क्वारब के पास डेंजर जोन एक बड़ी समस्या बना हुआ है। एक बार फिर प्रशासन ने भूस्खलन के खतरे को देखते हुए सावधानी के तहत हाईवे पर रात में गाड़ियों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। हाईवे पर अब 15 मई तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक गाड़ियों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

नैनीताल जिले और अल्मोड़ा जिले को जोड़ने वाली लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर क्वारब के पास करीब नौ महीने से पहाड़ी दरक रही है। इससे गाड़ी चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में भी कई बार भूस्खलन के चलते पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। जिससे कई बार जाम लग रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अचानक हुआ नैनीताल जिले की SOG में बड़ा फेरबदल! देखिए लिस्ट…

जानकारी के अनुसार एनएच की ओर से इन दिनों डेंजर जोन के पास सुधारीकरण के तहत कटिंग के बाद सोलिंग का कार्य भी चल रहा है। लेकिन वहां पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: ऑटो ड्राइवर 16 लाख 44 हजार की स्मैक के साथ गिरफ्तार! वीडियो...
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad