उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: सरकारी अस्पतालों के 158 डॉक्टर बर्खास्त

Ad

देहरादून- राज्य में सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की दिशा में कड़े फैसले ले रही है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। प्रदेश सरकार ने इनके बर्खास्तगी की मंजूरी दे दी है। अब खाली हुए पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से जल्द ही नई भर्ती की जाएगी।

जानकारी के अनुसार राज्य के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में तैनात प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के 158 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है।
ये सभी डॉक्टर लंबे समय से अस्पतालों से बिना सूचना के नदारद चल रहे थे। इनमें 60 डॉक्टरों ने तैनाती के बाद ज्वाइनिंग ही नहीं ली थी। 59 डॉक्टर बिन बताए गैरहाजिर रहे जबकि 39 डॉक्टर परिवीक्षा अवधि से गायब हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: गांधी और मुन्ना-चुन्ना डाल रहा था हल्द्वानी की महिलाओं के गले में डाका! हुआ बड़ा खुलासा…

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने साफ कहा कि डाक्टरों के अनुपस्थित रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। लापरवाह व गैरहाजिर डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ऊधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा डॉक्टर बर्खास्त..

ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 21 डॉक्टरों की सेवा समाप्त की गई। अल्मोड़ा में 12, नैनीताल, चंपावत व उत्तरकाशी के 11-11, देहरादून व बागेश्वर के 9-9, टिहरी व चमोली में 13-13, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में 7, हरिद्वार में 6, पिथौरागढ़ में 5 बर्खास्त किए गए। विभिन्न अस्पतालों के 20 और डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: चार धाम यात्रा शुरू..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0