उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: आधी रात घर से लापता हुई 19 साल की युवती!

हल्द्वानी- युवती के अचानक आधी रात को घर से लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। 19 साल की युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र बजूनिया हल्दू निवासी परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती 11 मार्च की रात परिवार खाना खाकर सो गया था। लेकिन सुबह उठे तो उनकी 19 साल की बेटी घर पर नहीं थी। वह रात करीब 12 बजे अचानक लापता हुई। जिसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला।

परिजनों ने बताया कि उसे फोन किया तो फोन बंद मिला। जिसके बाद वह परेशान हो गए। उन्होंने आसपास, दोस्तों और रिश्तेदारों तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ सुराग नहीं मिला। जिसके बाद वह मुखानी पुलिस के पास पहुंचे। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। 

इधर, जानकारी देते हुए मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad