उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: खाना बना रही 16 साल की युवती को सांप ने डसा! परिवार में मचा कोहराम..

हल्द्वानी- खाना बनाने किचन में गई किशोरी को सांप ने डस लिया। जिसके बाद आनन फानन में परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, हल्दूपोखरा गांव निवासी भगवान सिंह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। शनिवार देर शाम उनकी 16 साल की बेटी राधा घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान किचन में घुसते ही उसके पैर में सांप ने डस लिया। सांप के डसने की बात राधा ने अपने पिता व भाई को बताई। दोनों उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसे नहीं बचाया जा सका।
जिसके बाद पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इधर, मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि किशोरी के पैर पर सांप के डसने के निशान मिलें हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad