उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव! जा सकती है माहरा की कुर्सी!! दिल्ली में बैठक आज…

उत्तराखंड कांग्रेस में जल्द ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विशेष तौर पर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर निगाह है। साल 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं उससे पहले कांग्रेस प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव कर सकती है। कांग्रेस का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर 15 से ज्यादा राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का बदलाव करना है। जिनकी शुरुआत कांग्रेस कर चुकी है। कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं। और इस सब चर्चा के बीच शनिवार को उत्तराखंड की राजनीति को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता और वरिष्ठ विधायक हिस्सा ले रहे हैं।

उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। शनिवार को उनकी कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इसमें प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक करण माहरा की प्रदेश अध्यक्ष से विदाई हो सकती है। जबकि नए प्रदेश अध्यक्ष में कई नामों की चर्चा है। विशेष तौर पर गणेश गोदियाल को लेकर कयासों का दौर है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस गणेश गोदियाल को 2027 मिशन फतह की कमान सौंप सकती है।

दरअसल करण माहरा के नेतृत्व में पार्टी ने बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव तो जीता लेकिन माहरा पार्टी की अंदरूनी सियासत संभालने में नाकाम साबित हुए हैं। यही नहीं उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते पार्टी का अनुशासन भी खत्म हो चुका है। पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेता तक एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी करते रहते हैं। वह अपने अजीब-ओ-गरीब बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। जिसका खामियाजा पार्टी को ग्राउंड जीरो पर भुगतना पड़ रहा है। हाल ही में हुई नगर निकाय चुनाव में भी पार्टी की बुरी हार हुई है। ऐसे में कांग्रेस के भीतर से बड़े बदलाव का संकेत मिल रहा है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad