उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

ओखलकांडा टैक्सी दुर्घटना पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, MLA पर उठाए सवाल!

हल्द्वानी- पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने हल्द्वानी में एक प्रेसवार्ता की। जिसमें पनेरू ने ओखलकांडा के छीड़ाखान-मीडार मोटर मार्ग में हुए सड़क हादसे को लेकर कहा कि बीते 17 नवंबर को मैक्स गाड़ी के खाई में गिरने से हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने इस सड़क दुर्घटना पर शासन प्रशासन व स्थानीय विधायक पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

हरीश पनेरु ने कहा कि इस खराब सड़क के कारण अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। और यह मौत किसी और वजह से नहीं बल्कि सड़क बनाने वाले संबंधित विभाग, स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की लापरवाही की वजह से हुई है। उन्होंने मांग करी है की इस मामले में जल्द दोषियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। हरीश पनेरु ने कहा कि पिछले कई साल से लगातार हर स्तर पर आवाज उठाने के बावजूद भी शासन प्रशासन और स्थानीय विधायक लोगों के मरने का इंतजार कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक के कहने पर जिलाधिकारी भी उस सड़क के निरीक्षण में नहीं गई।

हरीश पनेरु सहित ओखलकांडा के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि फिलहाल पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। एक मासूम बच्चा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। उसके उपचार के लिए भी शासन प्रशासन को समुचित व्यवस्था करनी चाहिए। अगर एयर लिफ्ट करने की नौबत आये तो उसकी व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब ऐसे हालातों में भी यदि सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उनके द्वारा एक क्रमवार लिखित ज्ञापन राज्यपाल महोदय को भी दिया जा रहा है। इस दौरान राम सिंह चिलवाल, शोभन सिंह पूर्व बीडीसी मेंबर, डूंगर सिंह मेहरा, सुरेश सिंह मेहरा, खीमेस सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad