उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: गौशाला में लगी भीषण आग! 12 मवेशी और सामान जलकर खाक.. वीडियो…

हल्द्वानी- गौशाला में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। हल्द्वानी के चोरगलिया क्षेत्र के रैखालखत्ता गांव में गौशाला में सोमवार देर रात आग लग गई। आग ने भीषण रूप ले लिया। वहीं हादसे में 12 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी गोपाल बिष्ट के घर में बनी गौशाला में अचानक आग लग गई। हादसे में दो गाय, दो बैल और आठ बकरियां समेत खाने-पीने का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना देर रात 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे।

यह देखिए वीडियो…

बताया जा रहा है कि गौशाला के साथ-साथ पास के किचन में रखा सारा सामान भी जल गया। घटना के बाद पीड़ित गोपाल बिष्ट ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से जल्द ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad