उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला! आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार..

देहरादून- पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को हरियाणा के रोहतक से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार 3 महीने से अपने ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस के अनुसार, किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

जानकारी देते हुए कोतवाली डोइवाला पुलिस ने बताया कि बीते वर्ष 16 अक्टूबर को डोइवाला क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि अज्ञात आरोपी युवक उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू किए गए।

जिसके लिए पुलिस की विशेष टीम का गठन करते हुए घटनास्थल के आसपास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही किशोरी की सहेलियों और अन्य परिचितों से जानकारी की गई। तो केशव बस्ती, डोइवाला निवासी राजन साहनी नाम के युवक द्वारा किशोरी का अपहरण किया जाना प्रकाश में आया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विशेष टीम ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। लगातार किए जा रहे प्रयासों में 17 जनवरी को सटीक सूचना मिली। जिसके बाद नामजद आरोपी राजन साहनी को रोहतक के गांव खरावड़ से गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में किशोरी ने आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात बताई, जिस पर पूर्व में दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad