उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरमठ-मंदिरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कैंची धाम मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब! प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद..

हल्द्वानी- विश्व प्रसिद्ध कैची धाम का 15 जून स्थापना दिवस इस वर्ष भी भारी उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। देर रात से ही भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा नीम करौली के भजन गायन में जुट गए थे। सुबह से ही दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। ताकि व्यवस्था में कोई कमी न रह सके। हल्द्वानी शहर से कैची धाम की ओर जाने वाले भक्तों को शटल सेवा से मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही कई विशेष सेवाओं का आयोजन भी किए गए हैं।

बाबा नीम करौली महाराज की दिव्य स्मृति में आयोजित इस वार्षिक मेले में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु कैची धाम पहुंचते हैं। जिसको लेकर जगह जगह श्रद्धालुओं को भोजन, जल और चाय-पानी की नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध भी बाबा के भक्तों द्वारा की गई है। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सेवा शिविर में चाय, बिस्कुट, पानी की बोतलें, फल एवं प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है। जिसे देखकर श्रद्धालु इस व्यवस्था की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

वहीं पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। शाम तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए कैंची धाम आ रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad