उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी के बाद अब गौलापार में चलेगा बुल्डोजर, अतिक्रमण के खिलाफ़ इस दिन होगी बड़ी कार्रवाई…

हल्द्वानी। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहा है। हल्द्वानी की सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। हल्द्वानी शहर में हुई अतिक्रमण की कार्रवाई के बाद अब तराई पूर्वी वन विभाग की अधीन गौलापार के बागजाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार 27 फरवरी से चलाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है।

वन विभाग में पुलिस को लिखा पत्र

गौलापार के बागजाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर वन विभाग ने पुलिस महकमे को पत्र भी लिखा है। बनभूलपुरा के बाद अतिक्रमण पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई गौलापार के बागजाला होगी। वन विभाग भी अतिक्रमण अभियान को लेकर तैयारी कर रहा है। इसमें दुसरे रेंजों से टीम मंगाने की तैयारी है। वन विभाग इलाके में मुनादी भी करा रहा है। माना जा रहा है कि अभियान के तहत नए निर्माण कार्य पर पहले कार्रवाई की जाएगी। बागजाला में 100 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि पर कब्जा है। डीएफओ हिमांशु का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad