उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: कहासुनी के बाद पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग!

जिला ऊधम सिंह नगर के बाजपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बाजपुर के बड़ाभोज गांव में शुक्रवार देर शाम पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसे अस्पताल में उपचार के भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार बड़ाभोज गांव निवासी मंदिर सिंह और उसकी पत्नी पूनम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

जिसके बाद चिल्लाने की आवाज सुन कर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। मौका देखकर पत्नी फरार हो गई। वहीं आनन-फानन में परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बौरिया दौलत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। और घटना की जांच में जुट गई।पुलिस ने बताया कि अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन मौखिक शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad