उत्तराखण्डबड़ी-खबर

अल्मोड़ा: बिनसर वनाग्नि में झुलसे पीआरडी जवान ने एम्स में दम तोड़ा!

अल्मोड़ा- बीती 13 जून को अल्मोड़ा बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य में हुई वनाग्नि की घटना में गंभीर रूप से झुलसे पीआरडी जवान कुंदन नेगी ने 18 दिन बाद एम्स दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बिनसर वनाग्नि में अब मरने वाले की संख्या छह पहुंच चुकी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह तड़के दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान पीआरडी जवान कुंदन नेगी उम्र 44 वर्ष निवासी खाखरी, भैसियाछाना ब्लाक की मौत हो गई है।

13 जून को बिनसर अभ्यारणय में भीषण आग फैल गई थी। जिसके बाद आग को नियंत्रण करने के लिए वन विभाग के आठ कर्मचारी गए हुए थे। लेकिन आग से गंभीर झुलसने से चार वन कर्मियों त्रिलोक मेहता, करन आर्या, दिवान राम, पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि एक वन कर्मी कृष्ण कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी भेटुली की 10 दिन पहले बीते 20 जून को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दो झुलसे वन कर्मियों भगवत सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी भेटुली व कैलाश भट्ट, निवासी घनेली उम्र 54 वर्ष का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पीआरडी जवान की मौत की सूचना गांव में मिलते ही शोक की लहर छा गई। रात तक वन कर्मी का शव उसके पैतृक गांव पहुंचेगा। जिसके बाद सोमवार को अंतेष्टि की जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम हेम चंद्र गहतोड़ी ने वन कर्मी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों की स्थित ठीक है। पीड़ितों को हरसंभव मदद की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad