उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत! चार दिन पहले हुई थी.. परिजनों का रो-रोकर..

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ग्राम धौलछीना में एक युवती की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई है। जबकि बीते चार दिन पहले ही युवती की बुआ की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। एक सप्ताह के अंदर दो मौतों से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही मृतक युवती दीक्षा की बुआ धौलछीना निवासी 23 वर्षीय कमला मेहरा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बुआ की मौत का सदमा परिजन अभी भुला भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार को 19 साल की भतीजी दीक्षा मेहरा की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार में एकाएक दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  मानसून को लेकर अलर्ट मोड में उत्तराखंड! 13 जिलों में मॉक ड्रिल, CM धामी ने की मॉनिटरिंग...

बताया जा रहा है कि दीक्षा मेहरा पुत्री महेंद्र मेहरा यहां अल्मोड़ा एसएसजे में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इन दिनों छुट्टी के चलते वह अपने घर आई थी। शुक्रवार को बाजार से लौटते के बाद दीक्षा के सीने में दर्द उठा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला: कैबिनेट मंत्री कैड़ा
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad