उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

अनिल बलूनी के नामांकन में शामिल होगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

भाजपा ने अपने सभी प्रत्याशियों के नामांकन की तिथि घोषित कर दी है। भाजपा के गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहेंगी। गढ़वाल प्रत्याशी अनिल बलूनी का नामांकन 26 मार्च को होना है। उनके नामांकन को भव्य बनाने के लिए पार्टी की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के ऑफ लाइन नामांकन के दिन 23 मार्च को रुड़की में बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें बूथ स्तर के पचास हजार के करीब कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। बलूनी उत्तराखंड के युवा नेताओं में एक ऐसे नेता हैं जिनकी पहचान उनके विजन को लेकर है। बलूनी अपने विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं। जब से बीजेपी ने बलूनी को गढ़वाल से अपना उम्मीदवार बनाया गया है तब से उन्हें जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है। और इसके पीछे बलूनी की वो मजबूत छवि है जो उन्होंने अपनी जमीनी और विजन वाली राजनीति से बनाई है। बलूनी ने बीजेपी का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद रहते जो विकास कार्य किए उससे उनकी राज्य में एक अलग छवि है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad