उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

सावधान! तेज गाड़ी दौड़ाई तो सीधा देहरादून से कटेगा ऑनलाइन चालान

हल्द्वानी- कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी शहर में यातायात नियमों की लगातार अनदेखी होती है। पहाड़ को जाने के लिए नैनीताल रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक होता है। साथ ही यातायात नियमों को तोडा जाता है। लेकिन अब हल्द्वानी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने वाला है। परिवहन विभाग ने नैनीताल रोड में वाहन दौड़ाने की स्पीड तय कर दी है। तय स्पीड से ज्यादा पर गाड़ी दौड़ाई तो सीधा देहरादून से चालान आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

परिवहन विभाग ने काठगोदाम में एएनपीआर कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों से अब तक बिना हेलमेट, गलत तरीके से गाड़ी चलाना आदि में चलान किए जाते थे। बता दें कि इन कैमरों से ओवर स्पीड में चालान नही किए जाते थे। लेकिन 18 मई को संयुक्त परिवहन आयु्क्त सनत कुमार सिंह ने ओवर स्पीड में चालान के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी वाहनों की गति सीमा भी तय कर दी गई है।

गाड़ियों की गति सीमा तय:- आदेश के अनुसार नैनीताल रोड पर दोपहिया वाहन चालक ने अगर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चालाया तो उसका चालान किया जाएगा। वहीं कार वाहन चालक ने 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक तेज वाहन चालाया तो उसका चालान होगा। वहीं बात करें भारी वाहनों की तो उनके लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है। और तीनपहिया वाहनों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तय की गई।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad