उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

सावधान! 22 अक्टूबर से रोडवेज की हड़ताल का ऐलान..

हल्द्वानी- परिवहन निगम के कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चे के तहत अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को रोडवेज बस स्टेशन में प्रदर्शन किया। इस दौरान 22 अक्टूबर की आधी रात से 48 घंटे कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। वहीं 5 नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार व चक्का जाम की घोषणा की है।

उत्तराखंड परिवहन निगम (यूटीसी) कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के कुमाऊं क्षेत्र के संयोजक एलडी पालीवाल ने बताया कि निगम के साथ ही नई दिल्ली में कश्मीरी गेट और आनंद विहार में निजी बसों को काउंटर आवंटित किए गए हैं। इससे निगम और सरकार को 200 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।

कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि निगम के पास केवल 800 बसें हैं। इनमें से करीब 500 बसें जल्द ही नीलाम हो जाएंगी। बीते 8 सालों में केवल 130 छोटी बसें खरीदी हैं, जो अभी तक डिपो को नहीं मिली हैं। उन्होंने निगम से 500 नई बसें खरीदने की मांग की है।

मोर्चा के संयोजक सतनाम सिंह ने बताया कि निगम की स्थापना के समय 7,300 नियमित कर्मचारी थे, लेकिन अब करीब दो हजार ही बचे हैं। उन्होंने 15 से 18 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। इस दौरान जोगिंदर सिंह, गोपेश्वर श्रीवास्तव, भगवान दास, पंकज भटनागर, अविरल गुप्ता, अमित कुमार, राजेश जौहरी, अनिल ठाकुर, अजय भटनागर, जय प्रकाश यादव रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad