उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर हवाई सेवा का सीएम धामी आज करेंगे शुभारंभ, इतना होगा किराया

देहरादून- उत्तराखंड के दो शहर देश तीन बड़े शहर से एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत जुड़ने जा रहे हैं। देहरादून जहां सीधे अयोध्या और अमृतसर से जुड़ेगा। तो वहीं पंतनगर एयरपोर्ट भी वाराणसी, देहरादून से कनेक्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इस हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे।

शुरुआत में 6 मार्च से 20 मार्च तक देहरादून से अयोध्या का किराया महज 1999 रुपये रहेगा। इसके अलावा पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए उद्घाटन के दिन 1999 रुपये किराया रहेगा।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग ने इन उड़ानों का शेड्यूल और किराया तय कर लिया है। सरकार ने अयोध्या जाने वाली उड़ान के किराये 7006 रुपये में बड़ी छूट देते हुए 20 मार्च तक 1999 रुपये रखने का निर्णय लिया है। इससे अयोध्या और श्रीराम मंदिर दर्शन करने वालों को प्रति टिकट पर 5000 का लाभ मिलेगा। दून से अमृतसर, वाराणसी और पंतनगर की उड़ान का किराया 6 और 7 मार्च को 1999 रुपये रहेगा।

वहीं, अयोध्या के लिए हर सप्ताह सोमवार, बुधवार-शुक्रवार को फ्लाइट उड़ेगी। छूट सिर्फ 20 मार्च तक के शेड्यूल के पर रहेगी, इसके बाद पूरा किराया लिया जाएगा। दून से पंतनगर का किराया 4500 रुपये, पंतनगर से वाराणसी का किराया 6400 रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों जगह उद्घाटन उड़ान के बाद 23 मार्च से नियमित उड़ानें मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार से उड़ेंगी। दून से अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नियमित उड़ानें प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ेंगी। यहां नियमित उड़ान का किराया 4850 रुपये तय किया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad