उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

नैनीताल: पंचायत चुनाव पर लगी रोक बरकार!

नैनीताल- हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगी रोक बरकरार रखी है। जिसके बाद अब मामले में कल बुधवार को सुनवाई होगी। बुधवार को स्टे वेकेशन समेत अन्य संबंधित मामलों में सुनवाई होनी है।

मंगलवार को सुनवाई हुई, सुनवाई के दौरान सरकार ने मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष मामले को मेंशन किया। खंडपीठ ने मामले में कल सुनवाई के लिए दोपहर का समय दिया है। मामले में सभी याचिकाओं को क्लब कर बुधवार को सुनवाई होगी।

याचिकाकर्ता बागेश्वर निवासी गणेश दत्त कांडपाल व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि सरकार ने 9 जून 2025 को एक आदेश जारी कर पंचायत चुनाव हेतु नई नियमावली बनाई साथ ही 11 जून को आदेश जारी कर अब तक पंचायत चुनाव के लिए लागू आरक्षण रोटशन को शून्य घोषित करते हुए इस वर्ष से नया रोटशन लागू करने का निर्णय लिया है, जबकि हाईकोर्ट ने पहले से ही इस मामले में दिशा निर्देश दिए हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad