उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: मॉनसून से पहले नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान! मेयर, नगर आयुक्त ने खुद की…

हल्द्वानी- मॉनसून से पहले ही नगर निगम हल्द्वानी ने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए कमर कस ली है। मेयर गजराज बिष्ट के निर्देश पर मॉनसून में जलभराव की समस्या से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा यह एक विशेष सफाई अभियान शुरू किया है।

यह अभियान 15 अप्रैल से शुरू होकर एक महीने तक चलाया जाएगा। इस स्वच्छता अभियान में सभी 60 वार्डों के साथ ही शहर से गुजर रहे नालों की सफाई की जाएगी। नालों को मॉनसून से पहले साफ कर जलभराव की समस्या को दूर किया जाना है। मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने खुद सफाई कर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: टैक्सी में संदिग्ध हालात में मिला चालक का शव..

मेयर गजराज ने कहा कि हल्द्वानी शहर को देश का सबसे सुंदर, सबसे स्वच्छ शहर बनाने में सभी लोग मिलकर साथ दें। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम के अपने साथियों के साथ कालाढूंगी चौराहे के आस-पास सफाई व्यवस्था देखी, सहयोग किया एवं सभी सफाई कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया है।

इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को कालू सिद्ध मंदिर से मुखानी चौराहे की ओर सफाई कर किया गया। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि अभियान मे निगम के सभी कर्मचारी शामिल है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल जिले के तीन आरोपियों को ‘गुंडा’ घोषित कर 6 माह के लिए जिला बदर
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad