उत्तराखण्डबड़ी-खबर
भीमताल : घर के पास बाघ देख पहले बाग-बाग हुआ दिल, फिर लगने लगा डर… देंखे वीडियो..

भीमताल में नौकुचियाताल के करीब शिलौटी पंत गांव में 10 अगस्त की सुबह 8 बजे एक बाघ मस्त चहल कदमी करता दिखा। गांव में आबादी के करीब रॉयल बंगाल टाइगर की चहल कदमी देख लोग बेहद रोमांचित हुए। लेकिन गांव के करीब खूंखार बाघ का दिखना लोगों के लिए बेहद डराने वाला है। लोग वन विभाग से बचाव की मांग कर रहे हैं। क्योंकि इससे इंसानों के साथ ही मवेशियों को भी खतरा हो सकता है। फॉरेस्ट की एक टीम गांव में तैनात कर दी गई है। हालांकि बाघ ने अभी तक कोई हमला नहीं बोला है। बाघ की पंत शिलौटी गांव में चहल कदमी करता वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
आप भी देखिए वीडियो…
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
+1
ADVERTISEMENTS





