उत्तराखण्डपहाड़ के किस्से-कहानियाँबड़ी-खबर

भीमताल : एक और महिला बनी तेंदुए निवाला! इलाके में दहशत…

भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। तेंदुए ने आज एक और महिला को अपना निवाला बना लिया। महिला की पहचान पुष्पा देवी के रूप में हुई है।

जमरानी छोटा कैलाश मार्ग पर पिनरों गाँव के पास तेंदुए ने महिला पर हमला किया है। लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीण आक्रोशित हैं। वन विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ती जा रही है।

इससे पहले भीमताल ब्लॉक ग्राम की पंचायत मलुवाताल के तोक कसाइल इलाके में गुरूवार देर शाम एक महिला को तेंदुए ने हमला कर मार डाला था। जिसके बाद मृतक महिला के साथ मौजूद दूसरी महिला और बच्चे ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 49 और प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने पर जिला प्रशासन सख्त...

जानकारी के मुताबिक इंदिरा देवी (35) पत्नी मोहन बेलवाल जानवरों के लिए चारा लेने के लिए जंगल में गई थी। इस दौरान घात लगए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस से पहले कि महिला अपने बचाव के लिए भाग पाती तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना लिया।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दहशत के चलते शुक्रवार से क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय बंद पड़े हैं। आज शनिवार को भी दोनों विद्यालय सुरक्षा की दृष्टि से नहीं खोले गए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: टैक्सी में संदिग्ध हालात में मिला चालक का शव..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad