उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

भीमताल: कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने ली अधिकारीयों की बैठक.. दिए समस्याओं का समाधान करने निर्देश…

भीमताल- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल में लोक निर्माण विभाग,जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई विभाग,नगर पालिका परिषद भीमताल के अधिकारियों की बैठक ली। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समस्याओं को सुना।

मंत्री कैड़ा ने जल संस्थान व जलनिगम के अधिकारीयों को कहा भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल मै कई गाँव मै पानी की समस्या बनी है, मंत्री कैड़ा ने पानी की समस्या का समाधान करने, पेयजल हेतु पानी के टैंकर भेजनें, जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी के विभाग के अधिकारियो से खराब मोटर मार्गो पर डामरीकरण का आगणन तैयार कर शासन को भेजनें को कहा। जिन जिन मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य किया जान है। स्वीकृति कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने नगर पालिका भीमताल के अधिकारीयों को भीमताल नगर के कूड़ा निस्तारण कर गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सिचाई विभाग के अधिकारियो को भीमताल झील के शिल्ट की की सफाई व सौन्दर्यरीकरण कार्य की योजना बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने सभी विभाग के अधिकारियो को कहा निर्माण कार्यों मै लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। समय से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए! बैठक मै मंडल अध्यक्ष कमल जोशी,जिला मंत्री मनोज भट्ट, अनिल चनोतिया, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, जल निगम, जल सस्थान, भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad