उत्तराखंडउत्तराखण्डपहाड़ के मुद्देबड़ी-खबरहल्द्वानी

भीमताल: अचानक महिला के समाने आ धमका तेंदुआ! ऐसे बचाई जान.. क्षेत्र में दहशत..

भीमताल के मेहरागांव में इन दिनों एक तेंदुए की दहशत फैली हुई है। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने मवेशियों के लिए चारा लेने जा रही महिला के सामने अचानक तेंदुआ आ धमका। जिसके बाद साहस दिखते हुए किरण मेहरा ने शोर मचाया और वहां से तुरंत भागकर अपनी जान बचाई।

इधर, महिला की आवाज सुन और अन्य लोगों ने भी हल्ला मचाया, जिस कारण तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले ही तेंदुए ने एक गाय को अपना निवाला बनाया था।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम

वहीं जानकारी देते हुए क्षेत्र के वीरू मेहरा, महेश पाठक और हेमू पाठक ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुआ घरों के पास सुबह और शाम के समय दिख रहा है, जिससे लोग अकेले घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग से क्षेत्र गश्त करने के साथ तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad