उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

बड़ी खबर : पुलिस महकमे में बड़े बदलाव, बदले गए कुमाऊं के आईजी और पुलिस कप्तान…

शासन ने पुलिस महकमे में बड़े बदलाव किए हैं। कुल मिलाकर आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुमाऊं में जहां आईजी का ट्रांसफर किया गया है। वहीं नैनीताल जिले की पुलिस कप्तान का भी ट्रांसफर हुआ है। वहीं गढ़वाल मंडल में चार जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।

नीलेश आनंद भरणे को आईजी कुमाऊं से आईजी पी एंड एम की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि डॉ योगेंद्र सिंह रावत अब कुमाऊं के नए डीआईजी होंगे। देहरादून के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर अभिसूचना को डीआईजी बनाया गया है। प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल के नए एसपी होंगे। अभी तक नैनीताल के एसपी की जिम्मेदारी देख रहे पंकज भट्ट को 46वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह को देहरादून का नया एस एसएसपी बनाया गया है। अभी तक चमोली के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी देख रहे प्रमेंद्र डोभाल को अब एसएसपी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि रेखा यादव चमोली की नई एसपी होंगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad