उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत!

जिला ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। डंपर की टक्कर से कार की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी व मासूम दो पुत्र व दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दलीप नगर निवासी मदन सिंह (37) पुत्र नारायण सिंह अपनी पुत्री जो कक्षा 6 में एकल विद्यालय खटीमा में पढ़ती है। उसे छोड़कर घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध! एक हिरासत में.. (वीडियो)

इस दौरान सितारगंज के पास शिरसा (बरेली) व उत्तमनगर (सितारगंज) के बीच डंपर ने ईओन कार को टक्कर मारी दी। बाइक कार की चपेट में आ गई। बाइक सवार मदन सिंह व उसकी बड़ी पुत्री माही गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान मदन सिंह की मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री माही गंभीर घायल है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध! एक हिरासत में.. (वीडियो)
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad