उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

बनभूलपुरा में किराए पर रहकर हल्द्वानी से बाइक चोरी कर रहा था यूपी का साहिल खान.. देखिए वीडियो…

हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी की पांच बाइके बरामद की गई है। शुक्रवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी साहिल पुत्र सगीर वर्तमान में इंद्रा नगर बनभूलपुरा किराए के मकान में रहता है।

उसके पास से पुलिस ने 5 बाइके बरामद की है। बाइक चोरी के लिए उसने मास्टर चाबी बनाई थी। वह रंगाई पुताई का काम करता था। साथ ही बाइक चोरी कर बेचता था। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ रामपुर में तीन FIR दर्ज है।

यह देखिए वीडियो…

पुलिस टीम ने बाइक चोरी का खुलासा करने के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरें खंगाले और जांच करते हुए बाइक चोरी की घटनाओं में लिप्त एक अभियुक्त को एफटीआई रोड मेडिकल चौकी से चोरी की अपाचे बाइक सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार करते हुए अलग-अलग स्थानों से चोरी की गयी चार अन्य बाइक भी बरामद करायी गयी हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

साहिल पुत्र उम्र 23 वर्ष* स्व0 सगीर निवासी ग्राम अजीतपुर वार्ड न0 1 निकट सरायवाली मस्जिद थाना सिविल लाईन जिला रामपुर उ0प्र0 हाल पता इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त पांच अभियोग के अतिरिक्त रामपुर उ0प्र0 में चोरी, शस्त्र व एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत* है।

पुलिस द्वारा बरामद की गई बाइक का विवरण

1- मो.सा.हीरो होण्डा स्पलेन्डर UA- 03-1988
2- मो0सा0 हीरो होण्डा स्पलेन्डर प्लस सं0 UK04F- 6594
3- मो0सा0 हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो0 सं0 UK04L- 3975
4- मो0सा0 हीरो UK04AD- 6407
5- मो0सा0 अपाचे UK04AC- 9447
6- 01 मास्टर चाबी

चोर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- उ0नि0 प्रवीण कुमार मेडिकल चौकी प्रभारी
2- हे0कानि0 इसरार नवी
3-हे0कानि0 प्रहलाद सिह
4-हे0कानि0 अनिल जौहरी

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad