उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरराजनीति

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगा नाबालिक से रेप का आरोप, धामी को सौंपी गई जांच!

चंपावत- नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पोक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिक लड़की की मां के द्वारा दी गई पुलिस को तहरीर के बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

नाबालिग लड़की के परिजनों के मुताबिक भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी मेंबर कमल रावत जो पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुका है। उसने लड़की को बहला फुसला कर उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही उसे इस बात को किसी को ना बताने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। जिससे परेशान होकर लड़की ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।

जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ चंपावत कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 और 363 के अलावा पॉक्सो (यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा संबंधी) कानून 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

मामले की जांच दरोगा पिंकी धामी करेंगी। बता दें कि आरोपी फिलहाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। आरोपी नेता पर इससे पूर्व मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad