उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

बीजेपी सांसद भट्ट में नहीं अपने नाम और काम पर वोट मांगने की हिम्मत : प्रकाश जोशी

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने बीजेपी प्रत्याशी को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने काम और नाम के आधार पर वोट मांग कर तो देखें, इस बार जनता माकूल जबाव देने को तैयार बैठी है। प्रकाश जोशी ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी को अपने काम और नाम पर भरोसा नहीं है। तभी वे किसी और नाम के सहारे अपनी चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश कर रहे है। जनता उनकी ये गलतफहमी इस बार जरूर दूर कर देगी।

कांग्रेस प्रत्याशी ने रविवार को गौलापार मे नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वहां सभी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती के मौके पर उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किया। और संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया। वहीं आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को अधिक से अधिक मतों से जीताने का भरोसा क्षेत्र की जनता ने दिया तथा बड़ी संख्या मे स्थानीय लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिनको नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है। हमारे देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। जिसको बचाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिन-रात काम कर रहे हैं और हम सबको अपने वोट के माध्यम से राहुल गांधी का साथ देना है और कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है।

गौलापार के बाद गदरपुर विधानसभा अंतर्गत चक्की मोड़, दिनेशपुर और गदरपुर शहर में रोड शो तथा नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से स्थानीय जनता तक कांग्रेस की न्याय योजनाओं की जानकारी पहुँचायी।
पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बंगाली समुदाय का पूर्ण आशीर्वाद और सहयोग कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगा जैसा विगत विधानसभा चुनाव मे उनको प्राप्त हुआ है। युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा किसानों को MSP तथा युवाओं को रोजगार की जो गारंटी कांग्रेस ने दी है उसका असर चुनाव मे देखने को मिल रहा है।

गदरपुर के उपरांत किच्छा विधानसभा अंतर्गत नजिमाबाद, मत्स्य कॉलोनी, बखपुर, पुलभट्टा, सिरोलिकला, पंतनगर मैन मार्केट मे नुक्कड़ सभाओं तथा किच्छा नगर में रोड शो ने कांग्रेस के चुनावी अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुँचा दिया।
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा से ऐतिहासिक जीत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी संसद में तराई के किसानों की आवाज़ मजबूती से उठायेंगे।

जगह-जगह मिल रहे अपार जनसमर्थन से अविभूत होकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की जनता को जो विकास की उनसे उम्मीद है उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरेंगे।

इस दौरान जनसंपर्क में विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष SC विभाग इंद्रपाल आर्य, युथ कांग्रेस प्रभारी शिवि चौहान, सरवर यार खां, गौरव बेहड़, गुड्डू तिवारी (ब्लॉक अध्यक्ष किच्छा), राजेश प्रताप सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, अर्जुन बिष्ट, शंकर जोशी, किन्नू शुक्ला, सिदार्थ बिसुडी (नगर अध्यक्ष गदरपुर), अनिल सिंह (चेयरमैन), दर्शन कोली, सुनीता कश्यप, बब्लू चौधरी, उत्तम आर्य सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओ ने अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए जनसंपर्क अभियान में अपना सहयोग दिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad