उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

बीजेपी प्रवक्ता भगत ने बांटे मजदूरों को टूल किट..

हल्द्वानी- कोटाबाग में सोमवार को बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मगार बोर्ड के तत्वाधान मे श्रमिकों को टुल किट सामग्री वितरण किया गया। इस मौके पर बीजेपी प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में श्रमिकों के कल्याण के लिए कर्मकार बोर्ड एवं श्रम विभाग अनेकों योजनाएं संचालित कर रहा है।

जिसमें श्रमिकों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति, श्रमिकों की बालिकाओं के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, प्रसूति महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता एवं श्रमिक की मृत्यु के पश्चात उसके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रमुख रूप से संचालित है। बीजेपी प्रवक्ता विकास भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से श्रमिकों के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त जांच की भी व्यवस्था की गई है।

बीजेपी प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों स्वरूप इस कैंप का आयोजन किया गया है जिसका लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों को मिल रहा है।

इस अवसर पर लेबर इंस्पेक्टर संजीव कंडारी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष जोगा सिंह मेहरा, विनोद बढ़नी, डूंगर मेहरा,महेश पंत, चंद्रशेखर बुडलाकोटी, यशपाल ताड़ियाल, शोभा टम्टा, पूरन बुडलाकोटी,चंदू संनवाल एवं अनमोल पुजारी समेत स्थानीय जनता मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad