उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: Gold लोन के लिए नकली सोना गिरवी रख बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश! दो शातिर गिरफ्तार..

हल्द्वानी- नकली सोना गिरवी रख बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिले में साल 2024-2025 में थाना हल्द्वानी, वनभूलपुरा व मुखानी क्षेत्र में बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक में कुछ लोगों द्वारा सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया। लेकिन बैंक आडिट के दौरान बंधक रखे गये आभूषण नकली पाये गये। जिसके जांच में बैंक की ओर से थानों में मुकदमें दर्ज कराये गये। इन्ही मुकदमों की जांच में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने थाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर इस प्रकार के गैंग को पकड़ने के निर्देश दिए है।

इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 28 मई को कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क नैनीताल रोड से आरोपी अभिषेक सिंह नेगी व पवन सिंह फर्सवाण के कब्जे से 06 अदद वजन करीब 111 ग्राम नकली सोने की व कूट रचित होलोग्राम अंकित चूड़ियां बरामद की गयी। जिनके जांच की गई तो चूड़ियां नकली होने की पुष्टि हुयी।

इस सम्बन्ध में उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में एक व्यक्ति अल्मोड़ा का व कुछ लोग दिल्ली के शामिल हैं। यह नकली सोना दिल्ली से बहुत कम दाम में आता है। जिस पर होलमार्क हम लोग लगवा लेते हैं। जिससे कि इस सोने के असली होने की पहचान बैंक वाले भी नहीं कर पाते हैं। और हम लोग इस नकली सोने को ऐसे बैंकों में गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले लेते है, जो कि सोने की ज्यादा जाँच नहीं करते हैं। और जब गोल्ड लोन से पैसा मिलता है तो उसे हम आपस में बराबर बराबर बांट लेते है। अभियुक्त अखिलेश सिंह नेगी पर अलग- अलग बैंकों से लगभग 60-70 लाख रुपये के प्रापर्टी लोन, व्हीकल लोन व गोल्ड लोन लिये जाने की बात सामने आयी है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम

  1. अखिलेश सिंह नेगी तर्फ अक्कू पुत्र श्री केसर सिंह निवासी ग्राम बसौली पोस्ट भैसोली थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा उम्र 37 वर्ष

2. पवन सिह फर्सवाण पुत्र श्री दरवान सिंह फर्सवाण निवासी ग्राम व पोस्ट लीली थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 24 वर्ष

3.अल्मोड़ा व दिल्ली के कुछ लोग

नोट- पूर्व में फर्जी गोल्ड लोन के थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा और मुखानी में जो 06 मुकदमें दर्ज हुये हैं और उनमें जो अभियुक्त नामजद है। उनमें से अजहर वारसी, जोया अहमद, तरुण भारद्वाज, हरजिन्दर नरुला व मोहम्मद फिरोज उक्त सभी मुकदमों में शामिल/नामजद हैं उनकी जाँच भी इस मुकदमें में गिरफ्तार अभियुक्तों से की जा रही है। इसमें यह भी जांच की जा रही है कि इन फर्जी गोल्ड लोन के मामलों में बैंक द्वारा सोने को क्वालिटी जांचने की किस प्रकार की कार्यप्रणाली अपनाई गई है या इसमें बैंक के किसी कर्मी की संलिप्तता रही है।

पुलिस द्वारा बरामद माल:- 08 अदद वजनी करीब 111 ग्राम नकली सोने की व कूट रचित होलोग्राम अंकित चूड़ियां।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad