उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबरहल्द्वानी

कैप्टन Cool धोनी परिवार संग पहुंचे नैनीताल, बाबा नींव करोरी का लेंगे आशीर्वाद…

नैनीताल- टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन Cool महेंद्र सिंह धोनी नैनीताल पहुंचे है। अपने खेल के दम पर भारत को दो बार वर्ल्डकप दिलाने वाले कैप्टन कूल के नैनीताल आने पर लोगों में काफी खुशी है। धोनी यहां अपनी फैमिली के साथ पंहुचे है और बाबा नींव करोरी के कैंची धाम मंदिर में दर्शन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का 19 नवंबर को जन्मदिन है। और उनके इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए वह नैनीताल में सेलिब्रेट करेंगे। वहीं साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिस पर लिखा है बर्थडे वीक। साक्षी की INSTAGRAM स्टोरी में हल्द्वानी Road ki photo साफ नजर आ रही है।

आज मंगलवार को सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी और दोस्तों के साथ एक ऑडी व पांच फॉर्च्यूनर में सवार होकर नैनीताल के लिए रवाना हो गए।

एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार यह सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे हैं। 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही इन सभी लोगों का दिल्ली जाने का टिकट बुक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान धोनी अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा भी जाएंगे। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम बताया जा रहा है।
साभार : लाइव नैनीताल

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad