उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना!

देहरादून- उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले दो से तीन दिनों में राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है। 

वहीं मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिससे कड़ाके की सर्दी देखने को मिल सकती हैं। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में लगातार कोहरा लोंगो की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जबकि पहाड़ों में मौसम साफ है और चटख धूप देखने को मिल रही है,

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का पूरे उत्तराखंड में असर रहेगा। राज्य के पांच जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इससे मैदान में कोहरे से राहत मिल सकती है। क्योंकि बारिश न होने से लोग सुखी ठंड से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के बाद ही मैदानी इलाकों में पड़ रहे घने कोहरे से राहत मिलेगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad