उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: तमंचे के दम पर लूटता था चिकारा! पुलिस ने दबोचा..

हल्द्वानी- बनभूलपुरा थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। नशे की लत और पैसा कमाने के लिए तमंचे के दम पर लोगों से लूटपाट करने वाले चिकारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मुकेश वर्मा उर्फ चिकारा के रूप में हुई है। जो लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा रामपुर में एक व्यक्ति से खरीदा था और लोगों को डरा कर पैसे कमाने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहता था। थाना निरीक्षक नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad