उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

तराई के जंगलों में चली गोलियां! रेंजर समेत चार वन कर्मी घायल

जिला ऊधम सिंह नगर में वन तस्करों के हौसले बुलंद है। यह तस्कर वन विभाग के कर्मचारियों पर गोली चलने से भी नहीं चूक रहे है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज में सागौन के पेड़ काट रहे तस्करों की वन कर्मियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें वन तस्करों ने कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में रेंजर समेत चार वन कर्मी घायल हो गए। और तस्कर फरार हो गए। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस में हड़कंप मच गया।

तस्करों के जानलेवा हमले में छर्रे लगने से रेंजर रूप नारायण गौतम समेत चार वन कर्मी घायल हो गए। आनन फानन में घायल वन अधिकारी और कर्मचारियों को उपचार के लिए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस ने अब वन तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।

इन दिनों तराई में खनन माफिया के बाद लकड़ी तस्कर वन विभाग के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं। खासतौर पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव और बरहैनी के जंगल में तस्कर राज हो गया है। अवैध हथियारों से लैस तस्कर जंगलों में घुसकर बेशकीमती पेड़ों पर आरी चला रहे हैं और लकड़ियों को यूपी सप्लाई करते हैं। रोकने पर ये लोग वनकर्मियों पर हमला करने से भी नहीं चूकते हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad