उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरमठ-मंदिर

PM मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने मुखवा पहुंचे सीएम धामी.. दिए यह निर्देश…

उत्तरकाशी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड “शीतकालीन यात्रा” के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र पहुंचकर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल, मुखीमठ (मुखवा) क्षेत्र में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण यात्रा को स्मरणीय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने के संबंध में भी विशेष प्रबंध किए जाएं, जिससे प्रदेश का समृद्ध पर्यटन और अधिक सशक्त हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की दिव्यता एवं आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि में स्वागत करने के लिए हम सभी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad